बारिश के मौसम में हर कोई चाहता है कि वह घूमने के लिए जाए हरियाली से भरी ठंडी और खूबसूरत जगह के मजे ले और सुकून भरे कुछ पल बिताये लेकिन अगर आपका बजट 5000 है तब भी आपको चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है भारत में कहीं ऐसी जगह है जहां मात्र ₹5000 में भी ट्रिप कर सकते हैं इन 5000 में आपका रहना खाना घूमने सब कुछ रहेगा अगर आप Monsoon Trip Under ₹5000 करना चाहते हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़े क्योंकि हम हमारे इस आर्टिकल में आपको बताएंगे Monsoon Trip Under ₹5000 के बारे में विस्तार से।
1. पचमढ़ी – मध्यप्रदेश की रानी
पचमढ़ी एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन के नाम से जानी जाती है जो बारिश के मौसम में बादलों से ghir जाती है और हरियाली से bhar जाती है पचमढ़ी मध्य प्रदेश की एकमात्र हिल स्टेशन है भोपाल या पिपरिया से बस टैक्सी से काफी आसानी से आप पचमढ़ी जा सकते हैं और यहां पर घूमने के लिए आपको काफी सारी जगह मिल जाती हैं पचमढ़ी घूमने के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट जाते हैं।
कैसे पहुंचें:
भोपाल या पिपरिया से बस/टैक्सी से। भोपाल से ट्रेन/बस की सुविधा।
₹5000 में क्या-क्या कर सकते हैं:
- भोपाल से बस टिकट: ₹300 – ₹400
- बजट होटल/होमस्टे: ₹700 प्रति नाईट
- खाना और घुमने का खर्च: ₹400 प्रति दिन
मुख्य जगहे :
- बी फॉल्स, डच फॉल्स, पांडव गुफाएं, धूपगढ़ सनसेट पॉइंट
2. मांडू – इतिहास और हरियाली का संगम
क्यों जाएं:
अगर आप 5000 से कम बजट में घूमना चाहते हैं तो मांडू आपके लिए एकदम परफेक्ट जगह हो सकती है यहां की इतिहास महल और किले मानसून में और भी ज्यादा खूबसूरत दिखते हैं इंदौर से मांडू बस या टैक्सी द्वारा काफी आसानी से पहुंचा जा सकता है और इंदौर तक ट्रेन या फ्लाइट से पहुंचा जा सकता है।
कैसे पहुंचें:
इंदौर से मांडू बस या टैक्सी से। इंदौर तक ट्रेन या फ्लाइट।
₹5000 में संभव है:
- इंदौर से मांडू बस: ₹150
- बजट गेस्ट हाउस: ₹600 प्रति रात
- लोकल खाना और साइटसीनिंग: ₹300 – ₹400
मुख्य जगहे :
- जहाज महल, हिंडोला महल, रूपमती महल, रेवाजी टंकी
3. ओरछा – शांत, सुंदर और खूबसूरत
क्यों जाएं:
ओरछा एक छोटा सा ऐतिहासिक शहर है जो बारिश में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है यहां का बेतवा नदी किनारे और किले का खूबसूरत नजारा आपके मन को मोह लेगा ओरछा में भगवान राम को राजा राम के रूप में भी पूजा जाता है और ओरछा में बहुत कुछ घूमने के लिए है और 5000 से कम बजट में आपका ओरछा ट्रिप किया जा सकता है।
₹5000 में क्या करें:
- झांसी से ओरछा लोकल ऑटो या बस: ₹50
- बजट होटल: ₹500 प्रति रात
- सस्ते खाने के ठिकाने और वॉकिंग टूर
मुख्य जगहे :
- ओरछा फोर्ट, राम राजा मंदिर, बेतवा नदी किनारा
4. सांची – मॉनसून में बौद्ध शांति
क्यों जाएं:
अगर आप मन की शांति चाहते हैं तो आपको सांची घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए सांची के स्तूप पूरी दुनिया में फेमस है और अब भारत सरकार ने 200 के नोट पर भी सांची के स्तूप के फोटो को प्रिंट करवाया है सांची मात्रा भोपाल से 45 किलोमीटर की दूरी पर है और 5000 के अंदर और 1 दिन के ट्रिप में सांची टूर की जा सकती है इसीलिए अगर आपका बजट 5000 से कम है तो आपको सांची जरूर जाना चाहिए।
कैसे पहुंचें:
भोपाल से सांची 1 घंटे की दूरी पर है। लोकल ट्रेन या बस से पहुंचा जा सकता है।
₹5000 में क्या करें:
- भोपाल से लोकल ट्रिप : ₹100
- होटल/धर्मशाला: ₹400 – ₹600
- खाना और टिकट: ₹300 – ₹400
मुख्य jahahe :
- सांची स्तूप, बौद्ध विहार
5. विदिशा – बरसात में इतिहास की सैर
क्यों जाएं:
विदिशा सांची से उच्च दूरी पर है और यहां आपको मिलेगा मानसून में काफी सारी ऐतिहासिक जगह का नजारा भोपाल से आप ट्रेन के द्वारा भी विदिशा पहुंच सकते हैं और 435 रात के हिसाब से आपको यहां पर लॉज मिल जाएगी यहां पर घूमने के लिए आपको उदयगिरि की गुफाएं तालाब और मांडव गढ़ आदि मिल जाते हैं।
₹5000 में एक्सप्रियंस करें:
- भोपाल से ट्रेनों की सुविधा
- ₹400 प्रति रात के लॉज
- कम खर्चे में टूर और खाने की सुविधा
घूमने की जगहें:
- उदयगिरी गुफाएं, बेजा तालाब, मांडवगढ़
कुछ जरूरी टिप्स – ₹5000 में मॉनसून ट्रिप का प्लान:
- ऑफ-सीजन डिस्काउंट का फायदा उठाएं: मॉनसून में कई जगहों पर होटल और ट्रांसपोर्ट सस्ते मिलते हैं।
- होमस्टे और धर्मशालाओं में रुकें: बजट के लिए बेस्ट ऑप्शन।
- स्थानीय खाना खाएं: स्वाद के साथ साथ खर्च भी कम।
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें: ऑटो, बस और लोकल ट्रेन किफायती विकल्प हैं।
निष्कर्ष:
मानसून में घूमने सिर्फ रोमांचक नहीं है बल्कि मन को भी सुकून देता है अगर आप सही जगह सही चीजों का चुनाव करते हैं तो 5000 जैसे कम बजट में अभी आप एक शानदार ट्रिप का मजा ले सकते हैं ऊपर दिए गए सभी डेस्टिनेशन मध्य प्रदेश के दिलचस्प सुंदर कोने में है और जो आपको प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति से भर देंगे अगर आप 5000 से कम में टूर करना चाहते हैं अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल Monsoon Trip Under ₹5000अच्छा लगता है तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद।
अगर आप और भी कम खर्च वाली ट्रिप आइडियाज खोज रहे हैं तो सस्ती जगह घूमने के लिए इंडिया में ये आर्टिकल भी जरूर पढ़ें। 🌧️🛶🌄
FAQs:
Q1. क्या ₹5000 में 2-3 दिन की ट्रिप मुमकिन है?
हाँ, अगर आप लोकल ट्रांसपोर्ट, होमस्टे और सादा भोजन अपनाते हैं तो ₹5000 में 2–3 दिन की ट्रिप आराम से हो सकती है।
Q2. ट्रिप के लिए सबसे सस्ती ट्रिप कौन-सी है?
बस और ट्रेन सबसे सस्ते और विश्वसनीय विकल्प हैं।
Q3. मॉनसून ट्रिप के लिए बैग में क्या रखें?
रेनकोट, वाटरप्रूफ शूज़, पावर बैंक, फर्स्ट एड और हल्के कपड़े।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो शेयर करें और बताएं आपकी अगली मॉनसून ट्रिप कहां की है! 💬

नमस्ते दोस्तों! मेरा नाम मनोज मीना है और मैं एक ट्रैवल ब्लॉगर हूं। मुझे नई-नई जगहों की खोज करना, उनके बारे में जानकारी जुटाना और उसे आप तक पहुंचाना पसंद है। इस ब्लॉग पर आपको भारत और विदेश की बेहतरीन जगहों, टूर पैकेज, tour टिप्स और गाइड्स की जानकारी मिलेगी, जिससे आपकी अगली trip आसान और यादगार बन सके। आप मुझे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी फॉलो कर सकते हैं।